RBI में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 6 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम अब खत्म होने वाला है। अपने आवेदन ईमेल करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है।
अगर, आप मुंबई के सेंट्रल ऑफिस में काम करना चाहते हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक, क्लाइमेट रिस्क, सस्टेनेबल फाइनेंस, पेमेंट सिस्टम्स या डाटा एनालिटिक्स जैसे खास क्षेत्रों में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका हो सकता है।
कितना मिलेगा वेतन?
स्नातकोत्तर, इंजीनियर या संबंधित रिसर्च अनुभव वाले उम्मीदवार पॉलिसी एनालिटिक्स या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे पदों के लिए आवेदन दे सकते हैं।
इस नौकरी में हर महीने 1.5 लाख रुपये का वेतन मिलेगा। यह 3 साल का अनुबंध होगा, जिसे आपके अच्छे प्रदर्शन पर 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके लिए आखिरी तारीख से पहले अपना रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेज ईमेल करने होंगे। देर से भेजे गए या अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।