Page Loader
2,000 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा खुलासा, इतने नहीं हुए वापस 
सरकार ने मई, 2023 को 2,000 का नोट बंद कर दिया था

2,000 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा खुलासा, इतने नहीं हुए वापस 

Mar 01, 2025
05:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब 2 साल पहले बंद हुए 2,000 रुपये के नोट को लेकर नया खुलासा किया है। RBI ने शनिवार (1 मार्च) को कहा है कि सरकार के पास अभी भी पूरे 2,000 रुपये के नोट नहीं पहुंचे हैं। 2 फीसदी से कम 2000 रुपए के नोट अभी भी लाेगों के पास हैं। बड़ी बात यह है कि मई, 2023 को सरकार की ओर से बंद किए जाने के बाद नोटों की कोई कीमत नहीं है।

दावा 

इतने नोट हुए हैं अभी तक वापस 

RBI ने कहा है कि 2,000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। अब 6,471 करोड़ रुपए मूल्य के नोट जनता के पास हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए के नोटों को प्रचलन बंद करने की घोषणा की थी। 19 मई, 2023 को प्रचलन में मौजूद 2,000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था, जो 28 फरवरी, 2025 को घटकर 6,471 करोड़ रुपए रह गया।

वापसी 

अभी भी वापस कर सकते हैं नोट

प्रतिबंध के बाद 2,000 रुपये के नोट जमा करने/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। यह सुविधा अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में दी जा रही है। यहां व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए नोट लिए जा रहे हैं। इसके अलावा, लोग किसी भी डाकघर से इन नोटों को अपने खाते में जमा कराने के लिए RBI कार्यालय में भेज सकते हैं।