NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला 
    अगली खबर
    RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला 
    RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

    RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jun 06, 2025
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फैसलों के कारण शेयर बाजार में आज (6 जून) बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है।

    आज दोपहर 12:30 बजे के करीब सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 82,299.89 तक पहुंच गया और निफ्टी भी 250 अंक बढ़कर 25,029.50 पर करोबार कर रहा था।

    यह बढ़त RBI द्वारा रेपो रेट में अप्रत्याशित रूप से 50 आधार अंकों की कटौती करने से आई। इस फैसले से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और सभी क्षेत्रों में खरीदारी देखी गई।

    ब्याज दर

    ब्याज दर में कटौती से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

    RBI की इस बड़ी घोषणा ने बाजार को सकारात्मक संकेत दिए हैं।

    रेपो रेट में 50 आधार अंकों की कटौती ने लोन सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, जिससे खर्च और निवेश दोनों बढ़ सकते हैं।

    RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान घटाकर 3.70 प्रतिशत कर दिया है और GDP वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

    ये फैसले आर्थिक विकास को गति देने और बाजार को स्थिर बनाने की दिशा में उठाए गए हैं।

    शेयर

    रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में उछाल

    नीतियों में नरमी का असर खासतौर पर दर-संवेदनशील क्षेत्रों पर दिखा।

    रियल्टी सेक्टर सबसे तेज बढ़ा, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक और ऑटो इंडेक्स में 1-2 प्रतिशत तक की मजबूती देखी गई। मेटल और ऑयल-गैस इंडेक्स भी चढ़े।

    हालांकि, IT और फार्मा जैसे रक्षा क्षेत्रों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि निवेशकों ने ग्रोथ वाले सेक्टर्स की ओर रुख किया।

    राय

    विशेषज्ञों ने फैसले को बताया विकास के लिए अहम

    विशेषज्ञों का मानना है कि RBI की यह दर कटौती घरेलू मांग, निवेश और कर्ज की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है।

    इससे आवास, ऑटो और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों को मध्यम अवधि में मजबूती मिल सकती है।

    हालांकि, अल्पकाल में बैंकिंग मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में कर्ज की मांग में बढ़त से स्थिति सुधर सकती है। बांड बाजारों में भी तेजी की उम्मीद है, जो निवेश माहौल को और मजबूती देगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय रिजर्व बैंक
    शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स
    निफ्टी

    ताज़ा खबरें

    RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला  भारतीय रिजर्व बैंक
    IPL: इन खिलाड़ियों ने खेले 3 फाइनल और तीनों में उनकी टीमों को मिली हार IPL रिकॉर्ड्स
    जापान का निजी चंद्र मिशन फिर असफल, लैंडिंग से पहले लैंडर हुआ दुर्घटनाग्रस्त जापान
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक क्रिकेट संघ FIR के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा कर्नाटक

    भारतीय रिजर्व बैंक

    RBI के नवनियुक्त गर्वनर को रूसी भाषा में धमकी भरा ईमेल मिला, जांच शुरू रूस समाचार
    अब किसानों को बिना कुछ गिरवी रखे मिलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन  किसान
    पिछले 10 साल में 12 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया, SBI सबसे आगे  कर्ज माफी
    जानबूझकर कर्ज नहीं चुका रहीं 2,664 कंपनियां, बैंकों के बकाया हैं 1.96 लाख करोड़ रुपये मेहुल चोकसी

    शेयर बाजार समाचार

    भारत फिर बना एशिया का पसंदीदा शेयर बाजार, जापान को छोड़ा पीछे निफ्टी
    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  सेंसेक्स
    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का सेंसेक्स
    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    सेंसेक्स

    शेयर बाजार: निफ्टी 50 पहुंचा 24,500 के करीब, क्या इस महीने पार करेगा 25,000 का आंकड़ा? शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 294 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में गिरावट हुई दर्ज, 155 अंक टूटकर सेंसेक्स हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    ऑपरेशन सिंदूर: भारत-पाकिस्तान के संघर्ष का भारतीय शेयर बाजार पर क्या पड़ सकता है असर? पाकिस्तान समाचार

    निफ्टी

    शेयर बाजार बंपर बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स पहुंच 80,200 के पार शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 70 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में गिरावट हुई दर्ज, 46 अंक टूटकर सेंसेक्स हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में बढ़त: सेंसेक्स 80,746 पर हुआ बंद, निफ्टी भी चढ़ा ऊपर शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025