NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / RBI ने फिर की रेपो रेट में कटौती कर उसे 6 प्रतिशत किया, क्या होगा फायदा?
    अगली खबर
    RBI ने फिर की रेपो रेट में कटौती कर उसे 6 प्रतिशत किया, क्या होगा फायदा?
    RBI ने रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौत की

    RBI ने फिर की रेपो रेट में कटौती कर उसे 6 प्रतिशत किया, क्या होगा फायदा?

    लेखन गजेंद्र
    Apr 09, 2025
    10:21 am

    क्या है खबर?

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2023 के बाद दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव किया है।

    RBI गर्वनर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई 6 सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समीति (MPC) की बैठक में दर को 25 आधार अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।

    इससे पहले यह दर 6.25 प्रतिशत थी। यह मल्होत्रा की पहली नीति समिति बैठक थी।

    इससे पहले फरवरी में हुई बैठक में भी रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती हुई थी।

    रेट

    2020 में कोरोना के कारण कम हुए थे रेपो रेट, 2025 में 2 बार कम हुए

    RBI ने मई 2020 में कोरोना महामारी के दौरान रेपो रेट में कटौती की थी, जिसके बाद अप्रैल 2022 से रेट में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की गई और फरवरी 2023 में इसे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया गया।

    इसके बाद से लगातार 11 बार MPC की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब 2025 में 2 बार रेट बदल चुके हैं।

    इससे पहले RBI गर्वनर शक्तिकात दास की अध्यक्षता में समिति ने 2 साल तक दरों को अपरिवर्तित रखा।

    फैसला

    अमेरिका टैरिफ की चुनौती के बीच बड़ा फैसला

    केंद्रीय बैंक ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब अमेरिका ने भारतीय आयात पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में भी फर्क पड़ा है।

    आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि रेपो रेट कम करने से आर्थिक तनाव से निपटने में मदद मिलेगी।

    RBI का कहना है कि रेपो रेट घटाने से मांग को समर्थन मिलेगा और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।

    रेपो रेट

    रेपो रेट कम होने से क्या होगा असर?

    रेपो कम होने का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। इससे होम लोन, पर्सनल लोन और वाहन लोन सस्ते होंगे और ब्याज दरें कम होने से राहत मिलेगी।

    दरअसल, लोगों की तरह बैंक भी जरूरत पड़ने पर RBI से लोन लेते हैं। RBI उनको जिस दर पर कर्ज देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

    अब अगर RBI को कम ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा तो वह ग्राहकों को भी कम दर पर कर्ज देंगे।

    बचत

    कितनी होगी बचत?

    मान लीजिए, किसी व्यक्ति ने 20 साल के लिए 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 50 लाख रुपये होम लोन लिया है, तो 2 बार रेपो रेट में 25-25 आधार अंक की कटौती होने से उसकी ब्याज दर 8 प्रतिशत होगी।

    ऐसे में अगर पहले 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर पर प्रतिमाह 43,391 रुपये EMI दे रहे थे, तो नए रेपो रेट के बाद 8 प्रतिशत के मुताबिक करीब 41,815 रुपये EMI देनी पड़ेगी।

    इस तरह 1,576 रुपये महीने बचेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय रिजर्व बैंक
    रेपो रेट
    महंगाई दर
    होम लोन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारतीय रिजर्व बैंक

    पीयूष गोयल ने RBI से की ब्याज दरों में कटौती की सिफारिश पीयूष गोयल
    नकली लोन देने वाले ऐप्स से कैसे रहें सुरक्षित? लोन
    RBI गर्वनर शक्तिकांत दास का बढ़ सकता है कार्यकाल, महाराष्ट्र चुनाव के बाद घोषणा  शक्तिकांत दास
    गवर्नर शक्तिकांत दास का डीपफेक वीडियो वायरल, RBI ने जारी की चेतावनी  शक्तिकांत दास

    रेपो रेट

    RBI ने 25 बेसिस प्वॉइंट घटाई रेपो रेट, सस्ते होंगे लोन और EMI भारतीय रिजर्व बैंक
    दीवाली से पहले RBI ने कम की ब्याज दरें, GDP का अनुमान भी घटाया रिवर्स रेपो रेट
    कोरोना वायरस: RBI ने दी राहत, बैंक तीन महीने तक EMI में दे सकते हैं छूट भारतीय रिजर्व बैंक
    RBI ने कम की रेपो रेट, EMI भुगतान के लिए मिला तीन महीने का अतिरिक्त समय भारतीय रिजर्व बैंक

    महंगाई दर

    आर्थिक संकट: पाकिस्तान करेगा ISI के फंड में कटौती, दूतावास होंगे बंद पाकिस्तान समाचार
    महंगाई दर अक्टूबर में 6.44 प्रतिशत रही, अब भी RBI के तय दायरे से ऊपर खुदरा महंगाई दर
    महंगाई दर में बड़ी गिरावट, 15 महीने के सबसे निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर पहुंची  खुदरा महंगाई दर
    पाकिस्तान में रिकॉर्ड 38 प्रतिशत पर पहुंची महंगाई दर, मंडरा रहा दिवालिया होने का खतरा पाकिस्तान समाचार

    होम लोन

    होम लोन लेने के लिए किन दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है? व्यवसाय
    होम लोन बंद करने के बाद ये दस्तावेज लेना न भूलें, नहीं तो होगी परेशानी काम की बात
    क्या जमीन खरीदने के लिए लैंड लोन है बेहतर? यहां जानें जरुरी बातें काम की बात
    होम लोन लेने से पहले इन बातों की रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान बैंकिंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025