AI-क्लाउड की बदौलत डाटा सेंटर के शीर्ष अधिकारियों के वेतन में उछाल
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड टेक्नोलॉजी की बढ़ती रफ्तार डाटा सेंटर उद्योग के बड़े अधिकारियों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है।
बड़े पैमाने पर नए निवेश आने के कारण अब 5.5 अरब डॉलर (करीब 520 अरब रुपये) तक पहुंच चुके इस उद्योग ने कई शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों का वेतन बढ़ा दिया है।
इनमें इक्विनिक्स के प्रबंध निदेशक मनोज पॉल भी शामिल हैं, जिनका सालाना वेतन 5.91 करोड़ रुपये है। इसी तरह, ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के प्रबंध निदेशक पीयूष सोमानी का वेतन भी केवल 2 साल में 83.8 लाख रुपये से बढ़कर 1.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
डाटा सेंटर का वेतन IT सेवाओं से पीछे
इसके बावजूद डाटा सेंटर के बड़े अधिकारियों का वेतन भारत के IT सर्विस क्षेत्र के दिग्गजों से अब भी काफी कम है। IT सेक्टर में तो कुछ अधिकारियों का वेतन हैरान कर देने वाले 390 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
हालांकि, जिस तरह से डाटा सेंटर का बाजार लगातार बढ़ रहा है, आने वाले समय में यहां भी वेतन में और इजाफा देखने को मिल सकता है।