आपकी जेब पर भारी पड़ेगा क्वालकॉम का यह फैसला
बिज़नेस
क्वालकॉम कंपनी 1 सितंबर से अपने चिप्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इसकी मुख्य वजह आपूर्ति की बढ़ती लागत और दुनियाभर में चल रही किल्लत है।
कंपनी ने अपने ग्राहकों को बताया है कि उनके लिए अब बढ़ते खर्चों को अकेले सहना मुमकिन नहीं रहा। इसलिए, 1 सितंबर के बाद भेजे जाने वाले सभी प्रोडक्ट्स पर यह बढ़ी हुई कीमत लागू होगी।
डिवाइसों की बढ़ेगी उत्पादन लागत
क्वालकॉम के चिप्स का इस्तेमाल सैमसंग, शाओमी और वनप्लस जैसे बड़े ब्रांड्स करते हैं, ऐसे में इन डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के लिए उत्पादन लागत बढ़ना तय है।
संभव है कि इस बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर भी डाला जाए। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स जल्द ही थोड़े महंगे हो सकते हैं।