पूजा प्रेसिजन इंजीनियरिंग ला रही 160 करोड़ रुपये का IPO
पुणे की पूजा प्रेसिजन इंजीनियरिंग 28 से 30 जुलाई के बीच अपना 160 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ला रही है।
इसमें शेयरों का दाम 285 रुपये से लेकर 301 रुपये के बीच तय किया गया है।
अगर, आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो कम से कम 2 लॉट यानि 800 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी।
उत्पादन क्षमता में विस्तार की योजना
यह कंपनी कारों, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और दूसरे उद्योगों के लिए खास एल्युमीनियम पार्ट्स बनाती है। IPO से जो रकम मिलेगी, उससे कंपनी अपनी यूनिट-III की मेल्टिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में बढ़ोतरी करेगी।
साथ ही, मैग्नीशियम के पुर्जे बनाने के लिए एक नई यूनिट-IV भी लगाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 293.86 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है और टैक्स चुकाने के बाद उसका लाभ 30.90 करोड़ रुपये रहा है।