पोर्शे की कम गाड़ियों से ज्यादा मुनाफा कमाने की नई योजना
लग्जरी कार निर्माता पोर्शे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) माइकल लीटर्स जुलाई से पहले एक नई लागत कटौती योजना को अंतिम रूप देना चाहते हैं।
उनका कहना है कि कर्मचारियों को यह जानने का पूरा हक है कि आगे क्या होने वाला है क्योंकि कंपनी बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए उत्पादन और नौकरियों में कटौती की योजना बना रहा है।
कर्मचारियों की संख्या में और होगी कटौती
कंपनी रिकॉर्ड बिक्री के पीछे भागने के बजाय कम गाड़ियां बेचने पर ध्यान देगी, लेकिन हर गाड़ी से ज्यादा मुनाफा कमाएगी।
यह बदलाव इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि इस साल की शुरुआत काफी मुश्किल भरी रही है, जब टैरिफ और दुनियाभर के तनावों ने कंपनी के मुनाफे पर असर डाला है।
कंपनी भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर ऑडी के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रही है। नौकरियों में कटौती का काम अभी भी चल रहा है। पिछले साल 2,000 अस्थायी नौकरियां खत्म होने के बाद अगले कुछ सालों में 1,900 और पद खत्म किए जाएंगे।