NRIs के लिए पॉलिसीबाजार लाया गिफ्ट सिटी में डॉलर टर्म इंश्योरेंस
पॉलिसीबाजार ने गिफ्ट सिटी के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) के माध्यम से अनिवासी भारतीयों (NRI) के लिए अमेरिकी डॉलर में टर्म इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं।
अब अप्रवासी भारतीय (NRI) अपना प्रीमियम डॉलर में भर सकेंगे और क्लेम का भुगतान भी उन्हें डॉलर में ही मिलेगा। इससे उनकी बीमा कवरेज उनकी विदेशी कमाई और खर्चों के हिसाब से पूरी तरह मेल खाएगी। यह रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव या गिरावट के जोखिम से बचने का एक स्मार्ट तरीका है।
अब मुद्रा बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत
क्लेम के भुगतान के समय अब करेंसी बदलने की चिंता नहीं रहेगी। सब कुछ डॉलर में ही होगा, जिससे परिवारों के लिए चीजें काफी आसान हो जाएंगी।
रजिस्ट्रेशन और मेडिकल चेकअप की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है, ताकि बीमा लेना अब तेजी से और बिना किसी परेशानी के संभव हो सके।
गिफ्ट सिटी लगातार इस बात का प्रयास कर रहा है कि भारतीय नियमों के तहत अप्रवासियों को वैश्विक स्तर की वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और यह कदम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।