FTA के लिए 150 उद्यमियों के साथ कनाड़ा का दौरा करेंगे पीयूष गोयल
भारत के व्यापार मंत्री पीयूष गोयल 25 से 27 मई के बीच 3 दिवसीय कनाडा दौरे पर रहेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत लगभग 150 भारतीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल उनके साथ रहेगा।
गोयल ने शनिवार को बताया कि प्रतिनिधिमंडल ओटावा और टोरंटो में कनाडाई मंत्रियों, व्यापारिक नेताओं और उद्योग समूहों के साथ बैठकें करेगा।
यह दौरा पिछले दिनों दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने की कोशिश है।
5 सालों में 600 अरब रुपये के व्यापार का लक्ष्य
इस दौरे का मुख्य मुद्दा एक व्यापार-मुक्त समझौता (FTA) पर बातचीत करना है। यह गठबंधन ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों को कवर करेगा।
इसके अलावा, प्रौद्योगिकी नवाचार, क्लीन एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। दोनों देश कई बड़े लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
उनका इरादा है कि अगले 5 सालों में द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर (करीब 4,600 अरब रुपये) तक पहुंच जाए। साथ ही, भारत में काम कर रही कनाडाई कंपनियों की संख्या 600 से बढ़कर 1000 हो जाए।