फोनपे इंवेस्ट में निवेश का तरीका बदलने से 50 फीसदी बढ़े यूजर
फोनपे ने अपने निवेश प्लेटफॉर्म 'फोनपे इंवेस्ट' को नए सिरे से लॉन्च किया था। अब इसमें नए यूजर्स की संख्या में 50 फीसदी का उछाल आया है और कुल साइन-अप भी 80 फीसदी बढ़ गए हैं।
यह उछाल इसलिए आया है क्योंकि हाल ही में इसका रीब्रांडिंग किया गया था और निवेश को आसान बनाने पर जोर दिया गया है। अब इस प्लेटफॉर्म पर शेयर, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF), आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO), म्यूचुअल फंड और फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) जैसे कई विकल्प भी मिलते हैं।
डीमैट निवेश को एक जगह दिखाता है पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजर
इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह नया 'पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजर' टूल है। यह यूजर्स को अपने अलग-अलग डीमैट खातों में किए गए सभी निवेश एक जगह देखने की सुविधा देता है। इससे वे अपने निवेश को ज्यादा समझदारी से मैनेज कर पाते हैं।
फोनपे इंवेस्ट के बिजनेस प्रमुख विजय अजमेरा का कहना है कि इन नए अपडेट्स का मकसद सभी को बेहतर जानकारी देना है, ताकि लोग अपने हिसाब से समझदारी भरे वित्तीय फैसले ले सकें।