Page Loader
पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 1 फरवरी को कहां-कहां बदले दाम? जानिए ताजा भाव 
राष्ट्रीय स्तर पर आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं (तस्वीर: फ्रीपिक)

पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 1 फरवरी को कहां-कहां बदले दाम? जानिए ताजा भाव 

Feb 01, 2024
09:28 am

क्या है खबर?

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (1 फरवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इनके दाम पहले के समान बने हुए हैं, जबकि कुछ राज्यों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव 80 डॉलर (करीब 6,644 रुपये) के पार पहुंच गए हैं। बता दें, देश में रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं।

राज्यों में कीमत 

इन राज्यों में बदली आज कीमत 

आज दाम में हुआ बदलाव देखें तो बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली 8 पैसे की कटौती की गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना,तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी दाम घटे हैं। दूसरी ओर, असम, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं। बता दें, राज्यों में अलग-अलग VAT के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है।

महानगरों में कीमत 

महानगरों में कितना हुआ बदलाव?

देश के प्रमुख महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार, मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है। साथ ही आज कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये और डीजल के 92.76 रुपये पर टिके हुए हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये/लीटर में मिलेगा।