आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप परप्लेक्सिटी 2028 के बजाय 2027 में ही अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने पर विचार कर रहा है। इसकी वजह है कंपनी के कारोबार में आई जबरदस्त उछाल है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद श्रीनिवास ने बताया कि उन्होंने 75 करोड़ डालर (करीब 7,100 करोड़ रुपये) के सालाना राजस्व के लक्ष्य को पार कर लिया है और असल में एक अरब डालर (करीब 95 अरब रुपये) से भी ज्यादा की कमाई की है। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।"
माइक्रोसॉफ्ट के साथ 75 करोड़ डालर का एक बड़ा सौदा करने और एनवीडिया, सॉफ्टबैंक जैसी बड़ी कंपनियों से मदद मिलने के बाद इसकी आर्थिक हालत भी काफी मजबूत दिख रही है।
ये कंपनियां भी कर रहीं तैयारी
परप्लेक्सिटी ही अकेली ऐसी कंपनी नहीं है, जो IPO लाने की तैयारी में है। OpenAI ने भी जून में गोपनीय तरीके से इसके लिए आवेदन कर दिया था, वहीं एंथ्रोपिक इसी महीने सार्वजनिक होने जा रही है, जिसका संभावित मूल्यांकन 1,400 अरब डालर (करीब 1.3 लाख अरब रुपये) हो सकता है।