छंटनी के दौर में पेटीएम अगले 9 महीनों में करेगी 4,000 कर्मचारियों की भर्ती
पेटीएम ने घोषणा की है कि वह अगले 9 महीनों के दौरान 4,000 नए कर्मचारियों को नौकरी देगी। ये भर्तियां खासकर प्रोडक्ट, टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी टीमों के लिए होंगी।
इस कदम से कंपनी में काम करने वाले लोगों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा होगा।
डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का कहना है कि वह AI पर ध्यान बढ़ाने के साथ अपने व्यापारी नेटवर्क को भी मजबूत करेगी। यह भर्ती अभियान मार्च, 2027 तक जारी रहेगा।
छंटनी और नियामकीय संकट के बीच कमाया मुनाफा
यह खबर ऐसे समय में आई है, जब पेटीएम ने 800 से ज्यादा लोगों को भर्ती किया है, वहीं दूसरी ओर मूल्यांकन के बाद 400 कर्मचारियों की छंटनी भी कर रही है।
कंपनी पिछले साल से चली आ रही नियामकीय दिक्कतों से अभी उबर रही है, जिसकी वजह से पहले ही 4,500 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी थी।
इन तमाम चुनौतियों के बावजूद, पेटीएम लगातार 4 तिमाहियों से मुनाफे में बनी हुई है। भारत के फिनटेक सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए लोन और निवेश के क्षेत्रों में अपना विस्तार भी कर रही है।