Page Loader
SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच की परेशानी बढ़ी, संसदीय समिति कर सकती है तलब
SEBI प्रमुख माधबी बुच को संसदीय समिति तलब करेगी

SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच की परेशानी बढ़ी, संसदीय समिति कर सकती है तलब

लेखन गजेंद्र
Sep 06, 2024
12:02 pm

क्या है खबर?

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की प्रमुख माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि उनको संसदीय समिति तलब कर सकती है। इंडिया टुडे के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति (PAC) नियामक निकायों के प्रदर्शन की समीक्षा के दौरान SEBI प्रमुख को समन जारी करेगी। बता दें कि PAC सरकार के खातों और सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज पर रखने के लिए जिम्मेदार होती है।

जांच

10 सितंबर को होनी है PAC की बैठक

SEBI समेत "संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित विनियामक निकायों" के निष्पादन की समीक्षा को बारीकी से जांचने के लिए स्वप्रेरित विषय के रूप में जोड़ा गया है। PAC की अगली बैठक 10 सितंबर को है, लेकिन उस दिन माधबी को बुलाए जाने की संभावना नहीं है। 10 सितंबर को जल शक्ति मंत्रालय की केंद्रीय नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (CAG) रिपोर्ट पर चर्चा होने की संभावना है। समिति द्वारा SEBI प्रमुख को तलब किए जाने से उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी।

विवाद

क्या है माधबी बुच से जुड़ा विवाद?

हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में अडाणी समूह पर कई बड़े आरोप लगाए, जिसकी जांच SEBI कर रही है। इस बीच 19 अगस्त को रिसर्च ने दावा किया कि माधबी और उनके पति धवल अडाणी समूह से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है। इसके बाद कांग्रेस ने माधबी पर SEBI और ICICI बैंक समेत 3 जगह से वेतन लेने का आरोप लगाया। जी समूह के सुभाष चंद्रा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। माधबी ने सभी आरोपों से किनारा किया है।