पैरामाउंट ने विलय के मुकदमे में करीब 175 अरब रुपये का बॉन्ड मांगा
पैरामाउंट स्काईडांस कॉर्पोरेशन ने 12 अमेरिकी राज्यों से 1.88 अरब डॉलर (करीब 175 अरब रुपये) का बॉन्ड मांगा है। दरअसल, ये राज्य वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ होने वाले कंपनी के 110 अरब डॉलर (करीब 10,000 अरब रुपये) के बड़े विलय को रोकने की कोशिश में लगे हैं।
पैरामाउंट का कहना है कि अगर, यह सौदा देर से होता है और कंपनी को अदालत में हार का सामना करना पड़ता है तो होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई इस पैसे से होगी।
खास बात यह है कि यह 110 अरब डॉलर का विलय अमेरिका के न्याय विभाग और दुनियाभर के 68 देशों के नियामकों से पहले ही मंजूर हो चुका है।
न्यायधीश ने कहा- राज्य कर रहे सार्वजनिक हित की रक्षा
कंपनी ने यह बॉन्ड इसलिए मांगा है क्योंकि अगर, यह सौदा एक अक्टूबर से पहले पूरा नहीं हुआ तो हर 3 महीने में 65 करोड़ डॉलर (करीब 6,100 अरब रुपये) की टिकटिंग शुल्क देना पड़ेगा। इसके अलावा और भी कई खर्चे होंगे।
पैरामाउंट का तर्क है कि फेडरल कानून के मुताबिक राज्यों को बॉन्ड देना चाहिए, लेकिन एक न्यायाधीश ने उनकी पिछली मांग ठुकरा दी। उन्होंने साफ कहा कि राज्य सिर्फ अपना काम कर रहे हैं और जनता के हित की रक्षा कर रहे हैं।
कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल इन राज्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें चिंता है कि अगर, यह विलय हो गया तो लोगों की नौकरियां जाएंगी और दर्शकों को देखने के लिए कंटेंट भी कम मिलेगा। इस मामले की सुनवाई मार्च में होनी है।