LOADING...
1 अप्रैल से बदल गए हैं पैन कार्ड से जुड़े कई नियम
1 अप्रैल से पैन नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है

1 अप्रैल से बदल गए हैं पैन कार्ड से जुड़े कई नियम

Apr 01, 2026
07:54 am

क्या है खबर?

पैन कार्ड से जुड़े कई नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो गए हैं। इन बदलावों का असर पैन बनवाने और इसके इस्तेमाल दोनों पर पड़ेगा। केंद्र सरकार का मकसद नियमों को सख्त करने के साथ-साथ प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाना है। ऐसे में लोगों को पहले से इन बदलावों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या देरी का सामना न करना पड़े।

#1

पैन आवेदन प्रक्रिया में क्या बदलाव हुआ?

अब 1 अप्रैल से सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर पैन के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा। आवेदकों को पहचान और जन्मतिथि साबित करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देने होंगे। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज शामिल हैं। इसके साथ ही, पैन कार्ड पर नाम आधार के नाम से पूरी तरह मेल खाना जरूरी होगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

#2

लेन-देन से जुड़े नियमों में भी बदलाव

नए नियमों के तहत कई वित्तीय लेन-देन में पैन की जरूरत बदली गई है। अब एक साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा जमा या निकासी पर पैन जरूरी होगा। गाड़ी खरीदने पर पैन तभी लगेगा जब कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा हो। इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय हर स्थिति में पैन देना अनिवार्य होगा। वहीं प्रॉपर्टी लेन-देन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे कुछ राहत भी मिलेगी।

Advertisement

#3

इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

पैन के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले अपने आधार की जानकारी, खासकर नाम और जन्मतिथि सही तरीके से जांच लें। सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन में देरी न हो। सही फॉर्म का चयन करना भी जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग फॉर्म तय किए गए हैं। इन सावधानियों से आप आसानी से PAN से जुड़े काम पूरे कर सकते हैं।

Advertisement