पालो ऑल्टो ने किया AI प्लेटफॉर्म कंसोल का अधिग्रहण
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर दिखाए हैं। साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया है कि वह कंसोल नाम के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफॉर्म को खरीद लिया है।
जैसे-जैसे कंपनियां AI का उपयोग बढ़ा रही हैं, पालो ऑल्टो का मानना है कि नए खतरों से निपटने के लिए और भी बेहतर साइबर सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ रही है।
तिमाही में की 3.41 अरब डॉलर की कमाई
इस तिमाही में कंपनी ने 3.41 अरब डॉलर (करीब 320 अरब रुपये) का राजस्व दर्ज किया, जो अनुमानों से कहीं ज्यादा था। इसकी प्रति शेयर समायोजित आय (EPS) 1.02 डॉलर (करीब 95 रुपये) रही और यह भी बाजार की उम्मीदों से अधिक थी।
वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी ने और भी बड़े लक्ष्यों का अनुमान लगाया है, जिसमें 14.20 अरब डॉलर (करीब 1,350 अरब रुपये) तक का राजस्व और बाजार के अनुमानों से बेहतर प्रति शेयर मुनाफा शामिल है।
साइबर खतरों को कम करने में मिलेगी मदद
कंसोल के अधिग्रहण से पालो ऑल्टो साइबर जोखिमों से लड़ने के लिए AI के इस्तेमाल पर अपनी रणनीति को और मजबूत कर रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निकेश अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि कंसोल की मदद से संगठन नेचुरल लैंग्वेज का उपयोग करके एजेंटिक वर्कफ्लो तैयार कर पाएंगे।
इससे साइबर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को तेजी से पहचानना और उनका समाधान करना आसान हो जाएगा। इस अधिग्रहण से कंपनी का लक्ष्य साइबर खतरों से एक कदम आगे रहना है क्योंकि वे लगातार अधिक स्मार्ट होते जा रहे हैं।