अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी पलाटिंर टेक्नोलॉजीज ने पोलैंड के साथ 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,700 करोड़ रुपये) का 5 साल का एक बड़ा करार किया है।
इस समझौते के तहत कंपनी पोलैंड की सेना में अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम 'सैटर्न' तैनात करेगा।
यह सिस्टम ड्रोन, सैटेलाइट और रडार से मिले डाटा का विश्लेषण करेगा, जिससे कमांडर्स को सही और तेज फैसले लेने में आसानी होगी। इसके साथ ही यह संवेदनशील जानकारियों पर भी पूरा नियंत्रण रखेगा।
राजस्व 96 फीसदी बढ़ा
यह नया समझौता पलाटिंर टेक्नोलॉजीज और पोलैंड के बीच पहले से चल रही साझेदारी को और मजबूत करता है। यह साझेदारी 2024 में साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट्स के साथ शुरू हुई थी, जो 2025 तक AI के बड़े कामों तक पहुंच गई।
पलाटिंर की तकनीक ब्रिटेन और यूक्रेन जैसे देशों की सेनाओं के साथ भी इस्तेमाल हो रही है। पिछली तिमाही में कंपनी के राजस्व में 96 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखी गई, जो अब 2.31 अरब डॉलर (करीब 210 अरब रुपये) तक पहुंच गया है।
इस ग्रोथ से साफ है कि पलाटिंर डिफेंस सेक्टर में एक अहम खिलाड़ी बनता जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब यूरोपीय देश अपनी रक्षा जरूरतों के लिए AI आधारित टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रहे हैं।