AI में निवेश बढ़ाने के लिए ओरेकल फिर करेगी छंटनी
ओरेकल एक और छंटनी की तैयारी में जुटा है। इसका मकसद अपने ज्यादा संसाधनों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बड़े निवेश की ओर मोड़ना है।
कंपनी के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन कर्मचारियों की पहचान करें, जिन पर इस छंटनी का असर हो सकता है। यह काम अगली तिमाही शुरू होने से पहले करना है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब वित्तीय वर्ष 2026 में छंटनी, कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने और कंपनी के पुनर्गठन की वजह से ओरेकल की कुल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 21,000 यानि करीब 13 फीसदी की कमी आई है।
करीब 4,700 अरब रुपये जुटाने की उम्मीद्
ये छंटनियां ओरेकल की रणनीति का एक हिस्सा हैं, ताकि कंपनी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI टेक्नोलॉजी में बड़े निवेश के लिए पूंजी जुटा सके।
कंपनी डाटा सेंटर्स और हार्डवेयर में अरबों डॉलर लगा रही है। उसको उम्मीद है कि 2026 के दौरान वह 45 से 50 अरब डॉलर (करीब 4,200-4,700 अरब रुपये) के बीच का फंड जुटा पाएगी।