सैम ऑल्टमैन की सियोल यात्रा स्थगित, जानिए क्या रहा कारण
बिज़नेस
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने अपनी दक्षिण कोरिया की यात्रा फिलहाल टाल दी है।
उन्होंने इसके पीछे कुछ निजी और बेहद जरूरी कारणों का हवाला दिया है। यह जानकारी OpenAI कोरिया की ओर से दी गई।
सियोल यात्रा उनके बड़े एशियाई दौरे का हिस्सा थी, जहां उन्हें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, नेवर और काकाओ जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के साथ बैठकें करनी थीं।
इन कंपनियों के साथ होनी थी ऑल्टमैन बात
ऑल्टमैन को काकाओ की CEO चुंग शिन-ए से मिलने के साथ-साथ सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और नेवर के अधिकारियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) साझेदारी पर चर्चा करनी थी।
हालांकि, अभी ये मुलाकातें टल गई हैं, लेकिन ChatGPT निर्माता ने साफ किया है कि दक्षिण कोरिया उनके लिए एक बहुत अहम बाजार है। इसकी वजह यह है कि सैमसंग, काकाओ और नेवर जैसी यहां की बड़ी कंपनियां AI के क्षेत्र में जमकर निवेश कर रही हैं।