LOADING...
OpenAI इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी, बताया काम से मानसिक स्वास्थ्य पढ़ रहा था खतरनाक प्रभाव
OpenAI इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी

OpenAI इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी, बताया काम से मानसिक स्वास्थ्य पढ़ रहा था खतरनाक प्रभाव

Feb 26, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI के एक इंजीनियर ने अपनी कंपनी छोड़ दी है। कर्मचारी ने स्थिति के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले भयानक और खतरनाक प्रभावों को प्रमुख कारण बताया है। टेक्निकल स्टाफ के सदस्य हियू फाम ने कहा कि तेज रफ्तार और भारी काम के दबाव ने उन्हें थका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि अब वह अपने परिवार के साथ वियतनाम जाकर स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।

थकान

काम का दबाव और मानसिक थकान

फाम पहले xAI और गूगल ब्रेन में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने लिखा कि फ्रंटियर AI लैब्स में काम करना गर्व की बात है, लेकिन इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। उनके मुताबिक, लगातार प्रदर्शन का दबाव और प्रतिस्पर्धा मानसिक थकान बढ़ाती है। कुछ समय पहले उन्होंने AI को संभावित अस्तित्व खतरा भी बताया था। उनका कहना है कि तेजी से बढ़ती तकनीक इंसानों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

प्रतिस्पर्धा

AI कंपनियों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब OpenAI, गूगल, xAI और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां नए मॉडल लॉन्च करने की होड़ में हैं। हाल में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से तेजी से काम पूरा करने को कहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार अपडेट और नई तकनीक की दौड़ कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव डाल रही है। इसी माहौल में कई टेक पेशेवर मानसिक तनाव की बात खुलकर कह रहे हैं।

Advertisement

अन्य मामले

पहले भी सामने आए ऐसे मामले

फाम अकेले नहीं हैं, जिन्होंने AI क्षेत्र छोड़ने का फैसला लिया है। इससे पहले एंथ्रोपिक के सेफ्टी लीड मृणांक शर्मा ने भी इस्तीफा दिया था और रचनात्मक लेखन की ओर रुख किया। xAI के सह-संस्थापक ग्रेग यांग ने भी स्वास्थ्य कारणों से पीछे हटने का फैसला लिया था। इन घटनाओं से साफ है कि तेज रफ्तार AI उद्योग में काम करने वालों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement