प्रज्ञा मिश्रा अक्टूबर, 2025 से OpenAI में भारत के लिए रणनीति और वैश्विक मामलों की प्रमुख के तौर पर काम कर रही थीं। 17 नवंबर को कंपनी ने ऐलान किया कि अब वे भारत और दक्षिण एशिया के लिए कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगी। वे पार्टनरशिप बनाने, कंपनी के टूल्स को ज्यादा सुलभ बनाने और इस क्षेत्र के उद्योगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में मदद करने पर काम करेंगी।
एक लिंक्डइन पोस्ट में मिश्रा ने कहा कि AI के फायदे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचें, इसमें भारत की अहम भूमिका है।
साप्ताहिक यूजर्स 10 करोड़ के पार
हाल ही में भारत ChatGPT के लिए साप्ताहिक यूजर्स के मामले में सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जहां 10 करोड़ से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
इस बढ़ती संख्या को देखते हुए OpenAI भारत में अपना निवेश बढ़ा रहा है, जिसमें स्थानीय AI प्रोसेसिंग की शुरुआत भी शामिल है। 2024 में OpenAI की ओर से भारत में सबसे पहले नियुक्त मिश्रा ने यहां कंपनी की रणनीति बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। खासकर नीति-निर्माण और सरकारी संबंधों को लेकर उनकी भूमिका काफी अहम रही है।