5 पैसा कैपिटल ने पेश की ChatGPT ब्रोकरेज की सुविधा
5 पैसा कैपिटल ने OpenAI के साथ हाथ मिलाया है, ताकि निवेश को सभी के लिए आसान और बेहतर बनाया जा सके।
इस साझेदारी के बाद, यह भारत की पहली ऐसी ब्रोकरेज बन गई है, जो सीधे ChatGPT के जरिए अपनी सेवाएं देगी।
अब निवेशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बेहतर सलाह, अपने पोर्टफोलियो का विश्लेषण और बाजार की पूरी जानकारी एक ही चैट में पा सकेंगे।
आपकी पसंद के हिसाब से मिलेंगे टिप्स
अब निवेशक AI से सीधे बात करके अपनी पसंद के मुताबिक निवेश से जुड़ी सलाह ले पाएंगे। इतना ही नहीं, वे अपने पोर्टफोलियो को भी रीयल-टाइम में ट्रैक कर सकेंगे।
5 पैसा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गौरव सेठ का कहना है कि यह साझेदारी निवेशकों की जरूरतों को समझने और OpenAI की आधुनिक तकनीक को साथ लाकर एक बेहतर अनुभव देने में मदद करेगी।
आने वाले समय में 5 पैसा की योजना है कि वह ChatGPT के और भी व्यापक फीचर्स जोड़े हैं, जिससे निवेशक आसानी से नए मौकों की तलाश कर पाएंगे और अपने निवेश को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे। सबसे जरूरी बात, आपका फैसला हमेशा आपके हाथ में रहेगा।