Loading...
OpenAI ने AI ट्रैवल स्टार्टअप ओडेसिया को खरीदा, संस्थापक फ्रांसिस डेविडसन कंपनी से जुड़े
OpenAI ने AI ट्रैवल स्टार्टअप ओडेसिया को खरीदा

OpenAI ने AI ट्रैवल स्टार्टअप ओडेसिया को खरीदा, संस्थापक फ्रांसिस डेविडसन कंपनी से जुड़े

Nov 11, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने ओडेसिया नाम के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैवल स्टार्टअप को खरीद लिया है। कंपनी के संस्थापक फ्रांसिस डेविडसन ने खुद इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि वह अब OpenAI की टीम का हिस्सा बन गए हैं और यात्रा से जुड़ी तकनीक को बेहतर बनाने में योगदान देंगे। हालांकि, इस सौदे की आर्थिक जानकारी सामने नहीं आई है। OpenAI ने भी फिलहाल यात्रा से जुड़े किसी नए उत्पाद या योजना की घोषणा नहीं की है।

काम

क्या काम करता था ओडेसिया का AI टूल?

ओडेसिया ने लोगों को यात्रा की योजना बनाने में मदद करने के लिए एक AI एजेंट तैयार किया है।

इसकी मदद से यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक यात्राओं की योजना बना सकते थे। कंपनी ने सिकोइया कैपिटल की अगुवाई में 60 लाख डॉलर की शुरुआती फंडिंग जुटाई थी।

करीब 5 महीने पहले इसका ट्रैवल टूल लॉन्च हुआ था। संस्थापक के मुताबिक, इसने शुरुआती यूजर्स को लाखों डॉलर की यात्राओं की योजना बनाने में मदद की है।

ट्रैवल सेक्टर

OpenAI की ट्रैवल सेक्टर में बढ़ती दिलचस्पी

OpenAI के प्रवक्ता ने फ्रांसिस डेविडसन के कंपनी से जुड़ने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि डेविडसन को कारोबार खड़ा करने का अनुभव है और कंपनी में उनका स्वागत है। OpenAI के मुताबिक, लोग ChatGPT से यात्रा की योजना बनाने जैसे कामों में भी मदद लेते हैं। कंपनी हर सप्ताह 1.2 अरब लोगों के इस्तेमाल का दावा करती है।

हालांकि, अभी साफ नहीं है कि डेविडसन की नियुक्ति के बाद यात्रा से जुड़ी कौन सी नई सुविधाएं लाई जाएंगी।

ADVERTISEMENT

परिचय

कौन हैं फ्रांसिस डेविडसन?

फ्रांसिस डेविडसन ने 2014 में कॉलेज के दौरान सॉन्डर नाम का स्टार्टअप शुरू किया था।

यह कंपनी बड़े शहरों में किराये पर अपार्टमेंट उपलब्ध कराती थी। महामारी के दौरान कारोबार को नुकसान हुआ और बाद में मैरियट के साथ साझेदारी टूटने के बाद कंपनी दिवालिया हो गई।

इससे पहले डेविडसन ने इसे 14.3 करोड़ डॉलर के राजस्व तक पहुंचाया था। अब ओडेसिया के अधिग्रहण और डेविडसन के OpenAI से जुड़ने के बाद कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर नजर रहेगी।

ADVERTISEMENT