एनवीडिया CEO की अमेरिका से इमिग्रेशन नियमों में ढील देने की गुहार
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग चाहते हैं कि अमेरिका दुनियाभर के प्रतिभाशाली लोगों के लिए अपने यहां आकर काम करना और नई चीजें बनाना आसान बनाए।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि अमेरिका का खुलापन और कुछ भी कर सकने का जज्बा दुनियाभर से बेहतरीन दिमागों को अपनी ओर खींचता है। इसी से बड़े विचारों को पंख लगते हैं और आर्थिक तरक्की को बढ़ावा मिलता है।
वैध इमिग्रेशन पर जोर दिया
हुआंग की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब नई नीतियों की वजह से टेक कंपनियों के लिए दुनियाभर के टैलेंट को भर्ती करना और मुश्किल हो गया है।
उन्होंने ताइवान से अमेरिका आने के अपने सफर का जिक्र करते हुए कहा कि इमिग्रेशन अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ा फायदा है। उनका विश्वास है कि संतुलित और कानूनी इमिग्रेशन ही उसको रचनात्मक बनाए रखने और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे आगे रखने के लिए बेहद जरूरी है।