Loading...
एनवीडिया CEO जेन्सेन हुआंग ने अफेयर विवाद सामने आने से पहले हायर किया था PR फर्म
एनवीडिया ने इस कंपनी को हायर करने की वजह सार्वजनिक नहीं की है

एनवीडिया CEO जेन्सेन हुआंग ने अफेयर विवाद सामने आने से पहले हायर किया था PR फर्म

Nov 10, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की निजी जिंदगी से जुड़ा मामला सामने आने के बाद एक PR कंपनी की भूमिका भी चर्चा में है। वायर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने करीब 1 साल पहले हेलर इंक. नाम की कंपनी को अपने साथ जोड़ा था। यह कंपनी बड़े विवादों में फंसे लोगों की छवि संभालने और मीडिया से बातचीत करने में मदद करती है। हालांकि, एनवीडिया ने इस कंपनी को हायर करने की वजह सार्वजनिक नहीं की है।

मामला

सिंगापुर की कारोबारी एलिस हुआंग से जुड़ा मामला

यह विवाद सिंगापुर की कारोबारी एलिस हुआंग से जुड़ा है, जिन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है।

वह सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड में वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी हैं। हुआंग ने रविवार को स्वीकार किया कि उनके एलिस के साथ विवाहेतर संबंध थे। एलिस पर चीनी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का शक भी जताया गया है।

हालांकि, उनके जासूसी में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है और ये आरोप अभी जांच के दायरे में हैं।

काम

विवादों में फंसे लोगों के लिए काम करती है PR कंपनी

हेलर इंक. की संस्थापक और प्रमुख रीसा हेलर हैं।

उनकी कंपनी बड़े विवादों में फंसे लोगों की ओर से मीडिया से बातचीत और सार्वजनिक बयानों का काम संभालती है। इसके पहले के ग्राहकों में अमेरिका के पूर्व सांसद एंथनी वेनर, मशहूर शेफ मारियो बटाली और लेखक जेफरी टूबिन शामिल रहे हैं।

वायर्ड के मुताबिक, एनवीडिया की संचार टीम को भी हुआंग से जुड़े मीडिया सवालों में हेलर इंक. को शामिल करने के निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENT

विवाद

चीन को चिप भेजने की खबरों के बाद बढ़ा विवाद

अक्टूबर, 2025 में न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में सवाल उठाया गया था कि क्या अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया के चिप चीन पहुंच रहे हैं।

इसमें मेगास्पीड का नाम आया था, जिसके बारे में दावा किया गया कि उसने करीब 2 अरब डॉलर के एनवीडिया चिप खरीदे थे। इसके बाद कंपनी से जुड़े मीडिया सवालों में हेलर को शामिल किया गया।

अब एनवीडिया निदेशक मंडल जांच कर रहा है कि हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना तो नहीं बने।

ADVERTISEMENT