Loading...
एनवीडिया CEO ने कथित चीनी जासूस के साथ प्रेम संबंध स्वीकार किए, कंपनी ने जांच शुरू की
एनवीडिया के CEO ने कथित चीनी जासूस के साथ प्रेम संबंधों की बात स्वीकार की है

एनवीडिया CEO ने कथित चीनी जासूस के साथ प्रेम संबंध स्वीकार किए, कंपनी ने जांच शुरू की

लेखन आबिद खान
Nov 09, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने स्वीकार किया है कि उनका उस महिला से प्रेम संबंध थे, जिस पर चीनी जासूस होने का शक है। हुआंग ने अपने कार्यों के लिए माफी भी मांगी है। हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में यह बात स्वीकार की है। इसके बाद कंपनी ने मामले की आंतरिक जांच शुरू करने का ऐलान किया है।

पत्नी

हुआंग बोले- मैंने पत्नी के साथ बेवफाई की

द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, हुआंग ने कथित तौर पर लिखा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की। मेरे कार्यों से उसे और हमारे बच्चों को दुख पहुंचा है। मैंने जो किया उसके लिए कोई बहाना नहीं है। जीवनभर मेरे परिवार ने मुझे प्यार और सहारा दिया। वे मेरी वफादारी के हकदार हैं, लेकिन मैंने उन्हें निराश किया और हमारे साथ मिलकर बनाए गए जीवन को बर्बाद कर दिया। मैं जानता हूं कि माफी मांगने से गलती नहीं सुधरेगी।"

जांच

हुआंग ने जांच में सहयोग का वादा किया

हुआंग ने पत्र में आगे लिखा, "समाचारों में उठाई गई राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं के संबंध में एनवीडिया के निदेशक मंडल ने एक स्वतंत्र जांच शुरू की है। मैं इस जांच का समर्थन करता हूं और पूरी तरह से सहयोग करूंगा। मुझे अपने देश और अपनी कंपनी से प्रेम है और मैं एनवीडिया की रक्षा करने और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझे अमेरिकी नागरिक होने पर गर्व और कृतज्ञता है।"

ADVERTISEMENT

महिला

कौन है संदिग्ध चीनी जासूसी महिला?

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम एलिस हुआंग है, जो सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की शीर्ष अधिकारी हैं। इस कंपनी ने एनवीडिया के साथ 45,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एलिस को चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने खासतौर पर जासूसी के लिए नियुक्त किया था।

शक है कि वो चीन को एनवीडिया की AI चिप्स और खुफिया जानकारी मुहैया करा रही थीं।

ADVERTISEMENT

ट्रंप का बयान

ट्रंप ने हुआंग का बचाव किया

विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग का बचाव किया है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने हुआंग को कुछ गलत करते नहीं सुना है। उन्होंने यह भी कहा कि वे हुआंग को अपनी अगली चीन यात्रा पर साथ ले जाएंगे।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या हुआंग को एनवीडिया के CEO पद पर बने रहना चाहिए, तो उन्होंने कहा, 'हां बिल्कुल।'

जांच

कंपनी ने जांच शुरू की

एनवीडिया के निदेशक मंडल ने कहा कि वे हालिया रिपोर्टों के मद्देनजर एक स्वतंत्र जांच शुरू कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा, "स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति, बाहरी स्वतंत्र वकीलों की सहायता से जांच की निगरानी करेगी। बोर्ड अमेरिकी राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जो एनवीडिया और उसके शेयरधारकों के हितों के लिए सर्वोपरि है। हालांकि, बोर्ड के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के रहस्यों से समझौता हुआ है।"

ADVERTISEMENT