NSE के IPO में बोली लगाने का आज अंतिम मौका, GPM में आई गिरावट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) अपनी बोली के तीसरे और आखिरी दिन में पहुंच गया है। इसने अब तक 22,569 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जुटा ली है।
IPO की मांग काफी मजबूत रही, जितने शेयर ऑफर किए गए थे, निवेशकों ने उससे कहीं ज्यादा के लिए बोली लगाई।
इसी वजह से यह पूरा IPO दूसरे दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GPM) अपने शुरुआती 142 रुपये के ऊंचे स्तर से गिरकर 48 रुपये प्रति शेयर पर आ गया।
एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये
इस IPO ने सभी तरह के निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बड़ी संस्थागत कंपनियों ने अपने कोटे से लगभग 1.59 गुना ज्यादा शेयर खरीद लिए, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों ने 1.89 गुना अधिक निवेश किया। दूसरी तरफ, खुदरा निवेशकों ने अपने हिस्से का लगभग 81 फीसदी हिस्सा पा लिया।
IPO लॉन्च से पहले ही NSE ने एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। यह आंकड़ा दिखाता है कि इस लिस्टिंग को लेकर बाजार में कितना भरोसा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि शेयरों का बंटवारा कैसे होगा और शेयर बाजार में आने के बाद NSE कैसा प्रदर्शन करता है?