NPCI की UPI को 20 देशों तक पहुंचाने की तैयारी
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को संचालित करने वाली संस्था भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने अगले 10 सालों में इसे 15 से 20 देशों में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दिलीप आस्बे का कहना है कि वे चाहते हैं कि विदेशों में भी पैसों का लेन-देन उतना ही आसान हो जाए, जितना भारत में होता है।
ChatGPT और जेमिनी को जोड़ने की योजना
UPI की सेवाएं अभी 9 देशों में उपलब्ध हैं, जिनमें सिंगापुर, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश शामिल हैं।
इन देशों में लोग खासकर व्यक्तिगत तौर पर आसानी से पैसों का लेन-देन कर पाते हैं। अब NPCI का अगला लक्ष्य ऐसे देश हैं, जहां भारतीय समुदाय की बड़ी आबादी है, जिनमें जापान, मलेशिया और बहरीन शामिल हैं।
इतना ही नहीं वह ChatGPT और जेमिनी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स को भी UPI के साथ जोड़ने की संभावना तलाश रही है।
इससे विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए पैसे भेजना पहले से भी ज्यादा सुविधाजनक हो पाएगा।