पिछले महीने 22.72 अरब लोगों ने UPI से किया भुगतान, मई की तुलना में थोड़ी गिरावट
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के हिसाब से जून में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ने कुल 22.72 अरब लेन-देन पूरे किए, जिनकी कीमत 28.92 लाख करोड़ रुपये रही।
इसका मतलब है कि हर दिन 75 करोड़ से भी ज्यादा भुगतान हुए! मई के मुकाबले इस बार लेन-देन की संख्या और उनके मूल्य दोनों में हल्की गिरावट आई है। दरअसल, मई में लेन-देन का UPI ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया था।
लेन-देन की मात्रा में सालाना 23 फीसदी की बढ़त
जून में थोड़ी गिरावट के बाद भी UPI का दबदबा अब भी जारी है। पिछले साल इसी महीने के मुकाबले इस बार लेन-देन की संख्या 23 फीसदी बढ़ी है और इनका कुल मूल्य भी 20 फीसदी ज्यादा रहा है।
मई की ऐप रैंकिंग पर नजर डालें तो फोनपे पहले नंबर पर रहा। इसने लगभग आधे UPI भुगतान (46 फीसदी) संभाले। गूगल पे करीब एक तिहाई (33 फीसदी) हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि पेटीएम का हिस्सा लगभग 8 फीसदी रहा।