फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की मशहूर कंपनी नोमुरा ने ल्यूपिन के शेयर की लक्ष्य कीमत बढ़ाकर 2,780 रुपये कर दी है। पहले यह 2,675 रुपये था।
नोमुरा का कहना है कि अगले कुछ सालों में ल्यूपिन के शेयर में 40 फीसदी तक का उछाल आ सकता है।
कंपनी का मानना है कि कंपनी के शेयर में हाल की गिरावट निवेश के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, भारत और अमेरिका दोनों ही बाजारों में कंपनी के पास दमदार उत्पादों की लंबी सूची है।
अमेरिकी बिक्री 1.25 अरब डॉलर होने का अनुमान
नोमुरा का मानना है कि ल्यूपिन फिस्कल 2027 तक अमेरिका में अपनी बिक्री के तय लक्ष्यों को पार कर सकती है। उनका अनुमान है कि यह बिक्री 1.25 अरब डॉलर (करीब 110 अरब रुपये) तक पहुंच सकती है।
इसकी मुख्य वजह यह है कि जीजेनार्क की बिक्री उतनी तेजी से कम नहीं हो रही, जितना पहले सोचा गया था। इस साल ल्यूपिन के शेयर 6 फीसदी गिरे जरूर हैं, लेकिन फिर भी दूसरे फार्मा स्टॉक्स के मुकाबले ये अभी भी काफी आकर्षक दिखते हैं।
इसके अलावा, कंपनी जो नए उत्पादों (खासकर कॉम्प्लेक्स जेनेरिक और बायोसिमिलर) लॉन्च करने की तैयारी में है, उससे नोमुरा को लगता है कि 2030 तक इसकी कमाई में काफी तेजी आएगी।