नाइकी ने भारत के लिए बड़ी योजनाएं बनाईं हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि अगले 5 सालों में वह यहां अपना कारोबार 3 गुना कर ले। इस ब्रांड का खास ध्यान क्रिकेट और दूसरे खेलों पर है।
नाइकी की ग्रेटर चाइना की उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक कैथी स्पार्क्स ने हाल ही में अपने 'इंवेस्टर डे' में भारत को एक बहुत अहम बाजार और मैन्युफैक्चरिंग हब बताया।
मुंबई इंडियंस के साथ किया करार
नाइकी बेंगलुरु में एक नया 'कैपेबिलिटी सेंटर' खोल रही है। कंपनी ने अपनी स्थानीय मौजूदगी बढ़ाने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ हाथ मिलाया है।
भारत का स्पोर्ट्सवियर बाजार 2031 तक 14 अरब डॉलर (करीब 1,300 अरब रुपये) का होने की उम्मीद है। इस मौके का फायदा उठाते हुए नाइकी क्रिकेट के जूते भी बाजार में ला रही है।
ये जूते ऐसे समय में आ रहे हैं, जब लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने वाली है। इसके अलावा, नाइकी ने भारत के लिए खास तौर पर तैयार किए गए 'नाइकी वेगम रम' जैसे रनिंग शू भी पेश किए हैं।