पिछले सप्ताह निफ्टी में 5 साल बाद सबसे बड़ी सप्ताहिक बढ़त
इस सप्ताह (2-6 नवंबर) निफ्टी में 8.58 फीसदी का बड़ा उछाल देखने को मिला। यह जनवरी, 2021 के बाद से इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है, जिससे बाजार में कुल 28 लाख करोड़ रुपये जुड़ गए।
अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 13 फीसदी से भी ज्यादा चढ़ गए। दरअसल, बड़े विदेशी निवेश, रुपये का मजबूत होना और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, इन सभी ने मिलकर शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
कच्चा तेल में 16 फीसदी की गिरावट
इस तेजी में वैश्विक घटनाओं का भी बड़ा हाथ रहा। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कुछ कम हुआ, जिससे कच्चे तेल की कीमतें 16 फीसदी गिरकर 98 डॉलर (करीब 9,300 रुपये) प्रति बैरल पर आ गईं।
इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजारों में फिर से जमकर पैसा लगाना शुरू कर दिया। साथ ही, रुपया मजबूत हुआ और कंपनियों के तिमाही नतीजे भी अच्छे आए, जिससे दुनियाभर के निवेशकों को भारत में निवेश करना एक सुरक्षित दांव लगा।