गुरुवार (19 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। सेंसेक्स 42.35 अंक चढ़कर 82,074.16 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 41.15 अंक गिरकर 25,186.80 पर आ गया।
बैंकिंग शेयरों ने सेंसेक्स को सहारा दिया, लेकिन IT और मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इंफोसिस का शेयर 1.25 फीसदी नीचे आ गया।
7वें दिन भी जारी रहा विदेशी निवेश
वैश्विक बाजारों में सतर्कता और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की चिंताओं का असर निफ्टी मेटल और निफ्टी IT जैसे इंडेक्स पर भी पड़ा और वे भी नीचे आए।
इन सब के बावजूद विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में अपनी दिलचस्पी बनाए रखी। उन्होंने लगातार 7वें दिन 5,866 करोड़ रुपय का निवेश किया।
इससे पता चलता है कि वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भी वे भारतीय शेयरों को लेकर काफी सकारात्मक हैं।