NHAI के एक फैसले से PNC इंफ्राटेक के शेयर 20 फीसदी लुढ़के
PNC इंफ्राटेक के शेयरों में अचानक 20 फीसदी की बड़ी गिरावट आई, जिससे ये 140 रुपये पर आ गए। यह तब हुआ, जब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अवध एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड पर 3 साल के लिए लगी रोक आगे बढ़ा दी।
बता दें कि अवध एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड को PNC ने ही प्रमोट किया है। इस फैसले के बाद अब कंपनी NHAI या सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाली किसी भी नई राजमार्ग परियोजना के लिए बोली नहीं लगा पाएगी। यह पाबंदी कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ मसलों के कारण लगाई गई है।
मौजूदा प्रोजेक्ट्स पर नहीं पड़ेगा रोक का असर
PNC का कहना है कि वह कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि उसके जो प्रोजेक्ट अभी चल रहे हैं, उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
वित्तीय स्थिति की बात करें तो पिछली तिमाही में कंपनी की आमदनी करीब 19 फीसदी बढ़ी और मुनाफा मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला।
हालांकि, निवेशकों को इस बात की चिंता है कि इस रोक की वजह से भविष्य में उन्हें नए काम या बिजनेस के अवसर कम मिल सकते हैं।