नेक्सएज कैपिटल जुटाए 190 करोड़ रुपये से टेक्नालॉजी प्लेटफॉर्म को बनाएगी बेहतर
दिल्ली की वेल्थटेक स्टार्टअप नेक्सएज कैपिटल ने अपनी पहले फंडिंग राउंड में 2 करोड़ डॉलर (करीब 190 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व मीरे एसेट वेंचर इंवेस्टमेंट और एलिवेट वेंचर पार्टनर्स ने किया है।
कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने, अनुभवी बैंकरों की टीम को मजबूत करने और देश के छोटे शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए करेगी।
18 महीने में बनाए 1,300 से ज्यादा ग्राहक
नेक्सएज की शुरुआत फरवरी, 2025 में अनिरुद्ध तापड़िया ने की थी। वे पहले 360 वन वेल्थ के सह संस्थापक और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रह चुके हैं।
स्थापना के बाद केवल 18 महीनों में कंपनी 1,300 से ज्यादा ग्राहकों के लिए 3 अरब डॉलर (करीब 285 अरब रुपये) से ज्यादा का प्रबंधन कर रही है, जो बेहद प्रभावशाली है।
कंपनी अब एक नॉन-बैंक फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) शुरू करने की तैयारी में है और साथ ही गैर-निवासी भारतीयों (NRIs) के लिए विशेष सेवाएं भी लाने पर विचार कर रही है।