जेंसेन-एलिस प्रेम संबंध मामले में आया नया मोड़, पहले भी रह चुके हैं कारोबारी संबंध
क्या है खबर?
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग से जुड़ा विवाद एक दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। पता चला है कि एलिस हुआंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग में कदम रखने से पहले ही चीन में अपना बिजनेस नेटवर्क खड़ा कर लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी फाइनेंसर कांग वेई के साथ उनकी लगभग एक दशक लंबी साझेदारी रही है। कांग को शेयर बाजार के नियमों के उल्लंघन के लिए चीनी नियामकों द्वारा कई बार दंडित किया गया था।
रिश्ता
दोनों के बीच कैसे बना कारोबारी रिश्ता?
कांग ने 2010 में हेक्सी कैपिटल नाम की एक प्राइवेट इक्विटी फर्म की स्थापना की और 2015 में एलिस इसमें शामिल हो गईं।
चीन के प्रतिभूति नियामक ने 2018 और 2025 में उन पर जुर्माना लगाया, जो लगभग 4.34 लाख डॉलर (करीब 4.1 करोड़ रुपये) था।
इन उल्लंघनों में कंपनियों पर नियंत्रण पाने के लिए कई निवेश माध्यमों का इस्तेमाल करना शामिल था, जबकि इसके लिए जरूरी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था।
जांच
एलिस की कंपनी की चल रही जांच
फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, चीन के वित्तीय क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व एशिया के AI कंप्यूटिंग बाजार में बिजनेस खड़ा करने के दौरान एलिस-कांग के बीच न केवल व्यावसायिक, बल्कि रोमांटिक रिश्ते भी थे।
उनका जुड़ाव अब लोगों का ध्यान खींच रहा है क्योंकि एलिस के एनवीडिया प्रमुख के साथ कथित संबंधों और मेगास्पीड (सिंगापुर की कंपनी) में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इस कंपनी की चीन में चिप की संदिग्ध तस्करी के मामले में जांच चल रही है।