आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब जल्द ही स्कूल के पाठ्यक्रम का एक नियमित हिस्सा बनने जा रहा है।
एक एड-टेक स्टार्टअप नीवAI देशभर के 25,786 स्कूलों के साथ साझेदारी कर रहा है, ताकि कक्षा 1 से 12 तक AI को एक नियमित विषय के रूप में पेश किया जा सके।
कंपनी को उम्मीद है कि अप्रैल, 2027 तक यह पहल करीब 31 लाख छात्रों तक पहुंच जाएगी। स्टार्टअप ने 2025 में केवल 2 स्कूलों के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी और तब से इसने तेजी से तरक्की की है।
2 लाख से ज्यादा शिक्षकों को दी ट्रेनिंग
नीवAI के इस प्रोग्राम में AI टेक्स्टबुक, रोबोटिक्स किट और सीखने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल है। इन कोर्सेज को पढ़ाने के लिए अब तक 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
छात्रों को AI सर्टिफिकेशन, हैकाथॉन, इंटर्नशिप के अवसर, गूगल सर्टिफिकेशन और कैनवा प्रो एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि स्कूलों को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।