LOADING...
देश में अब इस तेल कंपनी ने 5.30 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई पेट्रोल की कीमत
नायरा एनर्जी ने बढ़ाई पेट्रोल-डीजल की कीमतें

देश में अब इस तेल कंपनी ने 5.30 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई पेट्रोल की कीमत

Mar 26, 2026
01:32 pm

क्या है खबर?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत की निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इस फैसले का असर आम लोगों पर पड़ रहा है और कई शहरों में ईंधन महंगा हो गया है, जिससे लोग नाराज हैं।

रिफाइनरी

रिफाइनरी और कंपनी की पृष्ठभूमि

नायरा एनर्जी वडिनार में स्थित देश की बड़ी रिफाइनरी चलाती है, जिसकी क्षमता करीब 2 करोड़ टन प्रति वर्ष है। कंपनी पहले एस्सार ऑयल के नाम से जानी जाती थी, जिसे 2017 में रूस की रोसनेफ्ट और अन्य कंपनियों ने खरीदा था। इसके बाद इसका नाम बदलकर नायरा एनर्जी कर दिया गया। कंपनी अब पेट्रोकेमिकल्स सेक्टर में भी काम कर रही है और लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।

सप्लाई

सरकार ने दी राहत, सप्लाई सामान्य

सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है और सभी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं। मंत्रालय ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और लोगों को घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही, राज्यों को अतिरिक्त ईंधन आवंटित किया गया है और कमर्शियल LPG सप्लाई भी बढ़ाई गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement