टाटा संस में बड़ा फेरबदल, चंद्रशेखरन ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दे दिया है। वे फरवरी, 2027 में अपना पद छोड़ देंगे, जो 2017 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, बड़े शेयरधारक चाहते थे कि वे 5 साल और इस पद पर रहें, लेकिन बोर्ड में उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बन पाई। इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है.
कमेटी तय करेगी कौन होगा अगला अध्यक्ष
चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के साथ 40 साल बिताए हैं। उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में बहुत अहम भूमिका निभाई है। अब उन्होंने बोर्ड से अनुरोध किया है कि उनका उत्तराधिकारी जल्द चुन लिया जाए, ताकि कंपनी के कामकाज में कोई रुकावट न आए और सभी चीजें आसानी से चलती रहे। इस काम के लिए 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इसमें टाटा ट्रस्ट्स के लोग ज्यादा होंगे। साथ ही एक स्वतंत्र सदस्य भी होगा। यही कमेटी मिलकर तय करेगी कि टाटा संस का अगला अध्यक्ष कौन होगा।