एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा समूह के शेयरों को लगा झटका
बिज़नेस
एन चंद्रशेखरन अब टाटा संस के अध्यक्ष पद के लिए दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। यह फैसला समूह की परोपकारी यूनिट टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा के विरोध के बाद आया है।
वैसे तो फरवरी, 2026 में उनके तीसरे कार्यकाल को लेकर बोर्ड में चर्चा होनी थी, लेकिन कुछ मतभेदों के चलते यह बात फिलहाल टाल दी गई।
उनके इस फैसले का असर टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों पर नजर आया है।
समूह में होंगे और भी बड़े बदलाव
निफ्टी में टाटा समूह सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में से एक रहे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में तो करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इसके अलावा, समूह की दूसरी बड़ी कंपनियों के शेयर भी लुढ़क गए। इतना ही नहीं, समूह में और भी बड़े बदलाव होने वाले हैं। सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय सिंह ने भी अपने पद पर दोबारा आने से मना कर दिया है।