Page Loader
2023 की पहली छमाही में अरबपतियों की संपत्ति में दर्ज हुई 69,817 अरब रुपये की वृद्धि
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के सदस्यों ने पिछले 6 महीनों में रोजाना 115 करोड़ रुपये की

2023 की पहली छमाही में अरबपतियों की संपत्ति में दर्ज हुई 69,817 अरब रुपये की वृद्धि

Jul 04, 2023
11:10 am

क्या है खबर?

आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच 2023 की पहली छमाही में दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में 852 अरब डॉलर (लगभग 69,817 अरब रुपये) की बढ़त दर्ज हुई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के सदस्यों ने पिछले 6 महीनों में रोजाना औसतन 1.4 करोड़ डॉलर (लगभग 115 करोड़ रुपये) की कमाई की है। 2020 की पहली छमाही (जब अर्थव्यवस्था महामारी से प्रभावित थी) के बाद से यह अरबपतियों के लिए सबसे अच्छा आधा साल था।

वृद्धि

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में हुई इतनी वृद्धि

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति में 2023 की पहली छमाही में कुल 96.6 अरब डॉलर (लगभग 7,919 अरब रुपये) की वृद्धि हुई, जबकि मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने इसी अवधि में 58.9 अरब डॉलर (लगभग 4,828 अरब रुपये) की बढ़त हासिल की। हालांकि, इसी 6 महीने में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडाणी की कुल संपत्ति में 60.2 अरब डॉलर (लगभग 4,935 अरब रुपये) की गिरावट आई।