मोतीलाल ओसवाल ने आरती इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह दी है और इसके शेयर की लक्ष्य कीमत 600 रुपये तय की है। कंपनी ऊर्जा से लेकर फार्मा सेक्टर तक कई जगह इस्तेमाल होने वाले स्पेशियल्टी केमिकल बनाती है।
जानकारों का कहना है कि कंपनी जिस तरह से अपना विस्तार कर रही है और नए उत्पाद ला रही है, उससे इसमें अच्छी खासी तेजी देखने को मिलेगी।
ऊर्जा क्षमता 24 फीसदी बढ़ाई
आरती इंडस्ट्रीज ने इस जुलाई में अपने ऊर्जा सेगमेंट की क्षमता में 24 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे कंपनी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना पाई है।
कंपनी अपने मुख्य उत्पाद (MMA) से आगे बढ़कर नए केमिकल प्रोडक्ट भी विकसित कर रही है।
मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि 2029 तक कंपनी के राजस्व और मुनाफे दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।