मदर डेयरी ने दिल्ली NCR में दूध की कीमतें 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। ये नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी। कंपनी ने बताया है कि किसानों से दूध खरीदने और उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा है।
इस साल दूसरी बार बढ़ाए दाम
टोंड दूध अब थोक में 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि पाउच वाला टोंड दूध 62 रुपये प्रति लीटर का होगा। फुल क्रीम दूध की कीमत 76 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
गाय का दूध 65 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा और डबल टोंड दूध 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर का मिलेगा।
इस साल मदर डेयरी ने दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले मई में कीमतें बढ़ाई गई थीं। यह दिखाता है कि डेयरी कंपनियों के लिए बढ़ती लागत को संभालते हुए अपना कामकाज ठीक से चलाना कितना मुश्किल होता जा रहा है।