टेक महिंद्रा का मुनाफे में उछाल के बाद अब तेज विकास पर जोर
टेक महिंद्रा अब तेजी से आगे बढ़ने पर जोर दे रही है, जिसकी कमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मोहित जोशी के हाथों में है। कंपनी ने पिछले लगभग 3 सालों में अपना मुनाफा करीब 3 गुना बढ़ाया है।
जोशी का कहना है कि फिलहाल कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता इसी रफ्तार को बनाए रखना है, मुनाफा बढ़ाने से भी ज्यादा जरूरी यही है।
छोटे-छोटे अधिग्रहण पर भी ध्यान
कंपनी की योजना है कि वह फिलहाल खुद के दम पर आगे बढ़े। इसके लिए छोटे-मोोटे अधिग्रहण भी किए जा सकते हैं, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी पूरा जोर दिया जाएगा।
टेक महिंद्रा का 'इंडस' लैंग्वेज मॉडल अपनी AI क्षमताएं तो दिखाता है, लेकिन अभी तक इससे बड़ा मुनाफा नहीं मिल पाया है। केवल ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखने के बजाय टेक महिंद्रा की कोशिश है कि वह ज्यादा वैल्यू वाली टेक सेवाएं दे।
इसके लिए हर विभाग में बेहतर AI और स्मार्ट रणनीतियों का इस्तेमाल करके कमाई बढ़ाई जाए।