बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) कॉमर्स प्लेटफॉर्म मोग्लिक्स ने वित्त वर्ष 2026 में अपना राजस्व 8 प्रतिशत बढ़ाकर 6,129 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया, लेकिन इस बढ़ोतरी के साथ-साथ कंपनी के नुकसान में भी इजाफा हुआ।
कंपनी को 160 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ, जो वित्त वर्ष 2025 से थोड़ा ज्यादा था। कंपनी 2027 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है।
खर्चा 6,307 करोड़ रुपये पर पहुंचा
मोग्लिक्स का ज्यादातर खर्च लगभग 89 प्रतिशत खरीद पर हुआ, जो बढ़कर 5,643 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का कुल व्यय 6,307 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और कर्मचारी लागत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जेडवर्क और ऑफबिजनेस जैसे प्रतिद्वंद्वी B2B सेक्टर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अगर, मोग्लिक्स शेयर बाजार में उतरने पर अपनी पहचान बनाना चाहता है तो उसे अपनी रणनीति को और बेहतर बनाना होगा।