माइक्रोसॉफ्ट कर रही 5,500 कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्या है वजह
माइक्रोसॉफ्ट करीब 5,500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, जो दुनियाभर में उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 2.5 फीसदी है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला खर्च घटाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड टेक्नोलॉजी पर अधिक ध्यान देने के मकसद से लिया गया है। अगले हफ्ते इस बारे में आधिकारिक घोषणा सामने आने की उम्मीद है।
इन टीमों पर पड़ेगा असर
इन छंटनियों का सबसे ज्यादा असर सेल्स, कंसल्टिंग और एक्सबॉक्स टीमों पर पड़ेगा। एक्सबॉक्स को लेकर काफी समय से चर्चा थी क्योंकि इसकी प्रमुख आशा शर्मा ने हाल ही में 'रीसेट' का संकेत दिया था।
कुछ प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी के भीतर ही दूसरे पदों पर काम करने का मौका मिल सकता है। यह कदम माइक्रोसॉफ्ट में पहले हुई छंटनी और कर्मचारियों के स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने के बाद उठाया गया है।
यह उस चलन का हिस्सा है, जो दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों में दिख रहा है क्योंकि अब सभी कंपनियां AI पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।