भारत में AI शॉपिंग अपनाने में मिलेनियल्स आगे, रिपोर्ट में खुलासा
मैकिंसे की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत में युवा पीढ़ी) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शॉपिंग टूल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
84 फीसदी भारतीय मिलेनियल्स (1981 से 1996 के बीच जन्में) AI का उपयोग उत्पाद खोजने, अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने या खरीदारी से जुड़े अपने फैसले लेने के लिए करते हैं। इस मामले में वे जेन Z (74 फीसदी) से भी आगे हैं।
रिपोर्ट से साफ होता है कि युवा खरीदार केवल चीजें ब्राउज नहीं कर रहे, बल्कि अपने खरीदारी के फैसलों में वे किसी भी दूसरी उम्र के लोगों से ज्यादा AI पर भरोसा करते हैं।
दूसरे पायदान पर AI शॉपिंग टूल के इस्तेमाल में भारत
जेन X भी ज्यादा पीछे नहीं हैद। वे जेन Z के 74 फीसदी इस्तेमाल दर के बराबर हैं, वहीं बेबी बूमर इस सूची में 56 फीसदी के साथ सबसे नीचे हैं।
कुल मिलाकर, AI शॉपिंग टूल के इस्तेमाल में भारत, चीन के बाद दुनियाभर में दूसरे स्थान पर है। भारतीय ग्राहकों का इन टूल पर काफी भरोसा है। 87 फीसदी ग्राहकों का कहना है कि उन्हें इनका इस्तेमाल करते समय पूरा विश्वास महसूस होता है।
हालांकि, एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि जेन Z भले ही AI का काफी इस्तेमाल करते हों, लेकिन उनमें से केवल 67 फीसदी लोग ही इस पर भरोसा करते हैं। इससे पता चलता है कि सबसे युवा पीढ़ी में अभी भी थोड़ी-सी झिझक देखने को मिलती है।