ब्रिटेन की AI रणनीति बनाने वाले मैट क्लिफोर्ड अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक से जुड़े
बिज़नेस
यूनाइटेड किंगडम (UK) की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मैट क्लिफोर्ड अब अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक से जुड़ गए हैं।
वे यहां अंतरराष्ट्रीय मामले के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। उनकी जिम्मेदारी अमेरिका के बाहर यूरोप, एशिया-पैसिफिक और भारत जैसे देशों के साथ मजबूत संबंध बनाना होगी।
एरिया और एंटरप्रेन्योर्स फर्स्ट में संभालते रहेंगे जिम्मेदारी
क्लिफोर्ड अपने ब्रिटिश जुड़ाव को छोड़ नहीं रहे हैं। वे एडवांस्ड रिसर्च एंड इंवेंशन एजेंसी एरिया और एंटरप्रेन्योर्स फर्स्ट दोनों के अध्यक्ष बने रहेंगे।
उनके सार्वजनिक और निजी दोनों पदों पर रहने से कुछ लोगों को हितों के टकराव की चिंता सता रही है। इससे उन चिंताओं को भी बल मिलता है कि सरकारी विशेषज्ञ बड़ी टेक कंपनियों में शामिल हो रहे हैं।